भारत के दक्षिण में स्थित तमिल नाडु (Tamil Nadu) राज्य हर तरीके से अनोखा और खास है। यहाँ की संस्कृती, धर्म, और सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। इस राज्य की पावन भूमी में काफी बड़ी बड़ी हस्तियों ने जन्म लिया है। जैसे की डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल क़लाम, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ए. आर. रेहमान आदि तो जानते है। तमिल नाडु राज्य के बारे में हिंदी में (About Tamil Nadu in Hindi)…
- स्थापना:- 1 नवंबर 1956
- राजधानी:- चेन्नई
- जिले:- 37
- उच्च न्यायालय:- मद्रास उच्च न्यायालय
- मुख्य मंत्री:- अड़प्पदी के. पालनीस्वामी
- मुख्य न्यायधीश:-अमरेश्वर प्रताप शाही
- राज्यपाल:- बनवारीलाल पुरोहित
- विधानसभा सीट:- 234
- लोकसभा सीट:- 39
- राज्यसभा सीट:- 18
- सकल घरेलु उत्पाद (GDP):- 4 214,236 (यूएस $ 3,000) (2019–20)
- भाषा:- तामील
- क्षेत्रफ़ल:- 130,058 वर्ग किमी
- कुल आबादी:- 6.79 करोड़ (2012)
- जनसँख्या घनत्व:- 555 (2011)
Boundaries of Tamil Nadu
भारत के दक्षिण भाग में स्थित तमिल नाडु अपनी सीमा उत्तर में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, पश्चिम में केरला, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से साझा करता है।
तमिल नाडु राज्य चिन्ह (State Symbol of Tamil Nadu)
इतिहास (History of Tamil Nadu)
- तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई में 1639 में ईस्ट इंडिया कंपनीका आगमन हुआ था।
- सन 1996 में तमिल नाडु की राजधानी मद्रास का नाम चेन्नई कर दिया गया।
- यहाँ के पहले राज्यपाल सरदार उज्जल सिंह थे।
- यहाँ के पहले मुख्य मंत्री ए. सुब्बारयालु रेड्डीर थे।
- मद्रास उच्चा न्यायालय के पहले मुख्य न्यायधीश पी.व्ही. राजमन्नार थे।
भूगोल (Geography of Tamil Nadu)
- तमिल नाडु क्षेत्रफल के हिसाब से 11 वां सबसे बड़ा और जनसँख्या के हिसाब से 6 वां सबसे बड़ा राज्य है।
- यहाँ बहने वाली प्रमुख नादिया कावेरी, पल्लार, चेय्यर, चितर, वैगल, अमरावती, भवानी, मेयार, पोन्नैयार, और तांम्रपर्णी है। कावेरी यहाँ की सबसे बड़ी नदी है।
- अधिकतम उच्चाई वाले पहाड़ नीलगिरी और अनामलाई है। नीलगिरी पहाड़ की सबसे उच्ची चोटी डोडाबेट्टा है जो समुद्र तठ से 2640 मीटर उच्ची है।
- यहाँ का क्षेत्रफल के हिसाब से कांचीपुरम सबसे बड़ा जिला है। और जनसँख्या के हिसाब से चेन्नई सबसे बड़ा जिला है।
- यह राज्य हल्दी, साबूदाना और केला का सबसे ज्यादा उत्पादक है। और आम, नारयल, मूंगफली का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
प्रमुख बांध (Dams in Tamilnadu)
- मेट्टूर बांध:- यह बांध तमिल नाडु राज्य के सलेम जिले में कावेरी नदी पर स्थित है। यह बांध भारत के बड़े बांधो में गिना जाता है। यह बांध राज्य का सबसे बड़ा बांध है। इस बांध का काम पूरा करने में 9 साल लगे थे यह बांध 1934 में पूरा हुआ था। इस बांध की उच्चाई 65 मीटर और लंबाई 1700 मीटर है।
- भवानी सागर बांध:- यह बांध राज्य के इरोड जिले में भवानी नदी पर स्थित है। यह बांध दुनियाँ के सबसे बड़े मिट्टी के बांधो में से एक है। यह बांध राज्य का दूसरा सबसे बड़ा बांध है।
- अमरावती बांध:- यह बांध तिरुपुर जिले में अमरावती नदी पर स्थित है।
- अलियार बांध:- यह बांध कोयंबटूर जिले में अलियार नदी पर स्थित है।
- शोलायार बांध:- यह बांध तमिलनाडु के कोयम्बटूर जिले में वल्परई से 20 किमी के दुरी पर अन्नामलाई हिल्स में स्थित है।
राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य (National park and Wildlife Sanctuary)
- मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान:- यह उद्यान तमिल नाडु के नीलगिरी जिले में 321 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इस उद्यान की समुद्री तठ से लगभग 1,266 मीटर (4,154 फीट) है। इस उद्यान में बाघ, विशालकाय मालाबार गिलहरी, और अन्य पशु पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।
- इंद्रा गाँधी वन्यजीव अभयारण्य:- यह अभयारण्य तमिल नाडु के अनामलाई हिल्स और कोयंबटूर जिले के वल्परई (Valparai) और तिरुपुर उडुमलाईपेटाई तालुके में स्थित है।
- गुइंड़ी राष्ट्रीय उद्यान:- यह उद्यान चेन्नई में 2.70 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह उद्यान भारत का 8 वां सबसे छोटा उद्यान है।
- मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान:- यह उद्यान तमिल नाडु के उत्तर-पश्चिम में 78.46 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह उद्यान नीलगिरी तहर के रक्षा के लिए बनाया गयाहै।
- इंद्रा गांधी वन्यजीव अभयारण्य
- कन्याकुमारी वन्यजीव अभयारण्य
- मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य
- नीलगिरी बायोस्फिअर रिझर्व
प्रसिद्ध स्थल (Famous Place in Tamil Nadu)

- मरीना बीच:- यह बीच दुनियाका दूसरा सबसे बड़ा और भारत का सबसे बड़ा बीच है। यह बीच दुनियाँ भर के पर्यटककों काफी आकर्षित करता है।
- मीनाक्षी मंदिर:- यह मंदिर तमिल नाडु के मदुरै शहर में स्थित है। यह मंदिर माँ पारवती और भगवन शिव को समर्पित है। इस मंदिर को मीनाक्षी सुंदरेश्वर के नाम से भी जाना जाता है।
- चेन्नई:- तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई को दक्षिण भारत का प्रवेशद्वार कहाँ जाता है। यह शहर पर्यटकोंको काफी आकर्षित करता है।
- कांचीपुरम
- पांडिचेरी
- तिरुवन्नामलाई
- कन्याकुमारी
- रामेश्वरम
भौगोलिक संकेत (GI Tag in Tamilnadu

City of Adelaide
- डिडिंगुल ताला
- सालेम का कपड़ा
- नागरकोइल मंदिर के आभूषण
- नीलगिरि की चाय
- कोडाइकनाल मलाई पुंडु
- कडांगी साड़ी
- कोयम्बटूर गीली चक्की
- तंजावुर कला प्लेटें
- पलानी पंचमीर्थम
नृत्य (Dance of Tamil Nadu )

கலைஞன் Kalaingan
- भगवत नंदनम
- भारत नाट्यम
- कोलाट्टम
- बसव
- मयिल अट्टम
- कारगम
त्यौहार (Festival of Tamil Nadu)
त्यौहार की बात की जाए तो यहाँ पोंगल त्यौहार, थाईपुसम त्यौहार, जल्लिकट्टु त्यौहार, नाट्यांजलि त्यौहार काफी धूमधाम से मनाए जाते है।
प्रमुख व्यक्ती (Tamil Nadu Famous personalities)
- डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम:-
- सुंदर पिचाई:-
- ए. आर. रहमान:-
- सर सी. व्ही. रमन:-
- विश्वनाथ आनंद:-
- एम. एस. स्वामीनाथन:-
- एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी:-
आश्चर्यकारक तथ्य (Tamil Nadu Facts)
- तमिल नाडु की राजकीय भाषा तामिल है। यह भाषा भारत की पहली भाषा है, जिसे शस्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त है।
- इस राज्य की राजधानी याने चेन्नई इस राज्य का सबसे बड़ा और भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है।
- गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म इसी राज्य में 1972 में हुआ था।
- यहाँ का रामनाथस्वामी मंदीर भगवान शिव को समर्पित है। जो की 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है।
- इस राज्य को मंदिरोंकी भूमी के नाम से भी जाना जाता है। चूंकि यहाँ बहुत सारे मंदीर है।
- यहाँ पहला ग्रेनाइट मंदीर और चिदंबरम स्टेडियम जिसे 1916 में स्थापित किया गया था। यह सबसे पुराना वापर किए जानेवाला स्टेडियम है।
यह भी पढ़े
उम्मीद करता हु की इस पोस्ट मे तमिलनाडु के बारे में जो भी ज्ञान दिया है। आपको पसंद आया होगा पसंद आया है,तोआपको क्या पसंद आया है हमें कमेंट करें और अपने दोस्तों के साथ जरूर शैर किजिए धन्यवाद।
Thank you sir for such a many kind of information