भारत में जब भी घूमने की बात आती है। तो सबके मन में पहला नाम राजस्थान (Rajasthan) का आता है। राजस्थान को राजाओं की भूमि कहाँ जाता है। राजस्थान भारत के उन चुनिंदा राज्यों में से एक है। जो विभिन प्रकार से लोगों को अपनी औऱ आकर्षित करता है। एक ओर जैसलमेर की किल्ले विदेशिओं को आकर्षित करते है। वही दूसरी ओर जयपुर का बिरला मंदिर लोगो को भगवान के श्लोको में मंत्रमुग्ध कर देता है। तो जानते है भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान के बारे में हिंदी में (About Rajasthan in Hindi)
स्थापना | 30 मार्च 1949 |
राजधानी | जयपुर |
जिल्हो कि संख्या | 33 |
हायकोर्ट | राजस्थान हाय कोर्ट ( जयपुर ) |
मुख्य मंत्री | अशोक गहलोत |
मुख्य न्यायाधीश | इंद्रजीत महंती |
राज्यपाल | कलराज मिश्रा |
विधान सभा के सदस्य | 200 |
लोक सभा सीट | 25 |
राज्य सभा सीट | 10 |
जनसंख्या घनत्व | 2011 की जनगणना के अनुसार 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी |
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP per capital) | ₹118,159 (US$1,700) (2019–20) |
जनसंख्या | 68,548,437 |
साक्षरता दर | 66.1%, पुरुष-79.2%,महिला-52.1%. |
सर्वाधिक साक्षरता वाला ज़िला | कोटा (76.6%) |
न्यूनतम साक्षरता वाला ज़िला | जालैर (54.9%) |
लिंगअनुपात 2011 | प्रति 1000 पुरुष 940 महिला |
राजस्थान का राज्य ख़ेल | बास्केटबॉल |
नृत्य | घूमर |
राज्य भाषा | हिंदी |
क्षेत्रफल | 342,239 वर्ग किमी |
पूर्व-पश्चिम लम्बाई | 869 किमी |
दक्षिण- उत्तर चौड़ाई | 826 किमी |
सीमा (Boundaries)
भारतीय राज्य राजस्थान अपनी सीमा उत्तर में पंजाब से , उत्तर पूर्व में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश से और दक्षिण-पश्चिम में गुजरात इन पांच राज्यों से और पश्चिम में पाकिस्तान देश से साझा करता है।
प्रतीक चिह्न:- (State Symbol)
state animal Chinkara Image Source Bird Indian Bustard Image Source
State Flower Rohida Image Source State Tree Khejri Image Source
भूगोल (Rajasthan Geography)
- राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। और जनसंख्या के हिसाब से सातवा सबसे बड़ा राज्य है।
- एशिया महाद्वीप में राजस्थान की स्थिति दक्षिण-पश्चिम है।
- भारत में राजस्थान की स्थिति उत्तर-पूर्व है।
- राजस्थान अपनी सीमा 5 राज्यों से साझा करता है। और सबसे ज्यादा सीमा मध्य प्रदेश से लगती है। (1600 km)
- पंजाब राज्य राजस्थान से सबसे कम सिमा साझा करता है। (89 km)
- राजस्थान के साथ अंतर्राजीय सीमा बनाने वाले राज्यों का आरोही क्रम पंजाब (89 km), उत्तर प्रदेश (877 km), गुजरात (1022 km) हरियाणा (1262 km), और मध्य प्रदेश (1600 km) ऐसा है। और अवरोही क्रम इस के विरुद्ध है।
- इस राज्य का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल के हिसाब से 10.41% है।
- यहाँ का क्षेत्रफल के दृष्टी से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर (38,401 वर्ग किमी) है।
- यहाँ का क्षेत्रफल के दृष्टी से सबसे छोटा जिला धौलपुर (3,034 वर्ग किमी) है।
प्रमुख बांध (Major Dam)

- कोटा बांध (Kota Dam):- कोटा बांध राजस्थान में कोटा शहर के पास चम्बल नदी पर स्थित है। यह बांध राजस्थान और मध्यप्रदेश में सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है। और बिजली पैदा करने की उल्लेखनीय क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। इस बांध की 99 घन मीटर की भांडारण क्षमता के साथ 27,332 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
- जाखम बांध :- यह बांध प्रताबगढ़ जिले में जाखम नदी के उपर स्थित है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचा बांध है। इसकी ऊंचाई 81 मीटर है।
- माहि बजाज सागर बांध :- यह बांध बसवाड़ा जिले में माहि नदी के उपर स्थित है। यह राजस्थान का सबसे लम्बा बांध है। इसकी लम्बाई 3109 मीटर है।
- राणा प्रताप सागर बांध :- यह बांध राजस्थान का कब्जा क्षेत्र से सबसे बड़ा बांध है। यह रावत-भाटा (चितोड़गढ़) में चम्बल नदीके उपर स्थित है। रावत-भाटा परमाणु बिजली बोर्ड़ को राणा प्रताप सागर द्वारा ही जल पूर्तित किया जाता है।
- बिसलपुर बांध :- यह बांध राजस्थान का एक मात्र कंक्रीट का बांध है। यह बांध तीन नदियों के संगम पर स्थित है। बनास डाई औऱ खारी इस बांध का निर्माण अजमेर के चौहान वंश के राजा बिसालदेव चौहान ने करवाया था।
- पाँचना बांध :- यह बांध अमेरिका के सहयोग से 1955 में बनवाया था यह बांध करोली में स्थित है। यह बांध राजस्थान का एक मात्रा पूर्णतः मिटी से निर्मित बांध है। इस बांध में भद्रावती, भेसावट, बरखेड़ा, अटा, माची इन पांच नदियों का पानी आता है।
- जवाई बांध :- इस बांध को मारवाड़ा का अमृत सरोवर भी कहाँ जाता है। यह बांध जवाई नदी के उपर स्थित है। इस बांध को 1946 में महाराजा उमेदसिंह ने करवाया था। इस बांध की देखरेख एडगर इंजीनियर ने की थी।
- कानोता बांध :- यह बांध जयपुर में स्थित है। यह बांध राजस्थान का सर्वाधि मछली उत्पादन करने वाला बांध है।
- टोरडी बांध :- यह बांध टोरड़ी नदी के उपर टोंक में स्थित है। यह राजस्थान का सबसे ढलवा बांध है।
- भिमसाग़र बांध, हरिचन्द्र सागर बांध और गोमती साग़र बांध ये तीनों बांध झलवाड़ा में स्थित है।
- जसवंत साग़र बांध औऱ पिचियाक बांध ये दोनों बांध जोधपुर में स्थित है।
- अजान बांध और बंद बरेठा बांध ये दोनों बांध भरतपुर स्थित है।
- पार्वती बांध और रामसागर बांध ये दोनों बांध धोलपुर में स्थित है।
- बीठन बांध और वाकली बांध ये दोनों बांध जालोर में स्थित है।
- नारायण सागर बांध और लसाड़िया बांध ये दोनों बांध अजमेर में स्थित है।
राजस्थान के मेले (Fair of Rajasthan)

- बेणेश्वर मेला :- डूंगरपुर में शिवरात्रि के समय जनवरी और फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है। यह आदिवासी त्यौहार माही और सोम नदियों के तट पर आयोजित किया जाता है।
- गोगाजी मेला :- यह मेला गंगानगर जिले के गोगा मेड़ी में अगस्त के महीने में आयोजित किया जाता है।
- मारवाड़ त्यौहार :-जोधपुर में अक्टुम्बर के महीने में आयोजित होनेवाला यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है।
- कैला देवी मेला :- राजस्थान के कैला गांव में अप्रैल और मार्च के महीनों के दौरान आयोजित किया जाता है।
- कोलायत मेला, :- यह मेला 10 दिन तक चलता है इसे बीकानेर में आयोजित किया जाता है।
- पुष्कर मेला (Pushkar Mela):- इस मेले में ऊंट, मवेशी और घोड़ों को खरीदने और बेचने के लिए सबसे बड़ा मंच माना जाता है। यह मेला 5 दिन तक चलता है।
- ऊंट बीकानेर मेला :- राजस्थान सरकार के बीकानेर के पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित, ऊंट बीकानेर मेला रेगिस्तान के जहाज ’के प्रदर्शन को देखने के लिए एक रोमांचक घटना है।
- कालाजी मेला :- यह मेला बांसवाड़ा में तीन स्थानों पर आयोजित किया जाता है। जो गोपीनाथ का गढ़, पडोली गोवर्धन और बोदला।
- रेगिस्तान का मेला :- यह जैसलमेर के पहले कोई बी शहर में पूर्णिमा से तीन दिन पहले माघ के हिंदू महीने में आयोजित होने वाले खूबसूरत डेजर्ट फेस्टिवल का गवाह बन सकता है।
भौगोलिक संकेत (GI Tag)
- कोटा डोरिया -कोटा
- फुलकारी
- नीली मिट्टी का बर्तन-जयपुर
- मोलला मिट्टी का काम- मोलेला नाथद्वारा राजसमंद
- राजस्थानी की कठपुतली- राजस्थान
- सांगानेरी हाथ ब्लॉक प्रिंटिंग
- बीकानेरी भुजिया
- बगरू हाथ ब्लॉक प्रिंटिंग
- थेवा कला कार्य

आश्यर्चजनक तथ्य (Amazing Fact In Hindi)
- राजस्थान को सूखा राज्य के नाम से जाना जाता है। मग़र यहाँ सबसे ज़्यादा उत्पन खेती में से ही होता है।
- राजस्थान में सबसे ज़्यादा बोली जानेवाली भाषा मारवाड़ी है। मगर यहाँ कि ओफिसिअल भाषा हिंदी है।
- विश्व में 1,000 वर्ष पहले ख़ेती राजस्थान के कलिभांगत शहर में की थी।
- यहाँ का अजमीर शहर का ख़्वाजा का दर्गा पुरे विश्व में फेमस है।
- राजस्थान का हवा महल बहुत प्रसिद्ध है। यह महल गुलाबी पत्थर से बनाया गया है।
- भारत का क्षेत्रफ़ल के हिसाबसे सबसे बड़ा राज्य राजस्थान का सबसे बड़ा शहर जयपुर है। यह राजस्थान कि राजधानी है। इसे पिंक शहर के नाम से भी जाना जाता है।
- राजस्थान का थार मरुस्थल भारत का सबसे बड़ा और विश्व का 18 वां सबसे बड़ा मरुस्थल है
- कुलभंगड़ किले की भिंत 36 किमी लम्बी और 15 फिट चौड़ी है। यह पुरे विश्व में द ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना के बाद दूसरे नंबर की बड़ी भिंत है।
- एशिया खंड में सबसे महंगी रेलवे जैसे की महाराज्या एक्सप्रेस, पैलेस ऑन व्हील, रॉयल राजस्थान ऑन व्हील राजस्थान में ही जलती है।
- राजस्थान में एक ऐसा भी गांव है। जहाँ लड़की पैदा होने पर 111 पेड़ लगाए जाते है। यहाँ आज तक ढ़ाई लाख से भी ज्यादा पेड़ लगाए है।
- आपको पढ़कर हैरानी होगी की तीन इजराईल देश मिलाकर भी राजस्थान नहीं बनेगा।
यह भी पढ़े
[…] प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान […]
[…] में पाकिस्तान, उत्तर में भारतीय राज्य राजस्थान, पूर्व में मध्यप्रदेश, और दक्षिण […]
[…] और छत्तीसगढ़, दक्षिण से मध्यप्रदेश, राजस्थान,हरियाणा राज्य और राजधानी दिल्ली […]
[…] में गुजरात और उत्तर-पश्चिम में राजस्थान से घिरा […]
[…] राजस्थान (Rajasthan) […]
[…] राजस्थान (Rajasthan) […]