(About Himachal Pradesh in hindi)
हिमाचल प्रदेश को भारत के खूबसूरत राज्यों में एक अग्रगण्य स्थान है। और यहाँ की राजधानी शिमला पुरे देश में फेमस है। हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक छोटा और बहुत ही सुंदर राज्य है। इस राज्य की ख़जर जग़ह सुंदर होने के कारन इसे मिनी स्विट्जरलैंड कहाँ जाता है। तो जानते है भारत के बहुत ही खूबसूरत राज्यों में से एक हिमाचल प्रदेश के बारे में (About Himachal Pradesh in hindi)…
स्थापना | 25 जनवरी 1971 |
राजधानी | शिमला (Summer), धर्मशाला (Winter) |
जिल्हो कि संख्या | 12 |
उच्च न्यायालय | हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय |
मुख्य मंत्री | जय राम ठाकुर |
मुख्य न्यायाधीश | एल नारायण स्वामी |
राज्यपाल | बंडारू दत्तात्रेय |
विधान सभा सीट | 68 |
लोक सभा सीट | 4 |
राज्य सभा सीट | 3 |
जनसंख्या घनत्व (2011) | 123 प्रति वर्ग किमी |
जनसंख्या (2011) | 68.6 लाख |
साक्षरता दर | 82.8% |
लिंगअनुपात (2011) | प्रति 1000 पुरुष 972 महिला |
राज्य भाषा | हिंदी |
क्षेत्रफल | 55,673 वर्ग किमी |
सर्वोच्च शिखर | रीओ पूर्गीईल (6,816 m) |
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP per capital) | (208,513 (यूएस $ 2,900) (2018-19) |
सीमा (Boundary)
हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। हिमाचल प्रदेश की सीमाएं लगभग 1170 किमी है। हिमाचल प्रदेश को उत्तर दिशा में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण में उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड पूरब में तिबत चीन से अपनी सीमाएँ साझा करता है।

राज्य चिन्ह (State Symbol)
State bird Western Tragopan Image Source State animal Snow Leopard Image Source
Flower Pink Rhododendron Image Source State tree Deodar Cedar Image Source
इतिहास (History)
दोस्तों हिमाचल प्रदेश का इतिहास की बात की जाए तो सन 15 अप्रेल 1948 को मुख्य आयुक्त प्रांत बना, सन 19 जनवरी 1950 को Part C State बना उसके बाद 1 नवंबर 1956 को केंद्र शासित प्रदेश बना और 1 नवंबर 1966 को पंजाब के कुछ प्रांत हिमाचल प्रदेश में मिलाए गए उसके बाद 25 जनवरी 1971 में भारत का एक 18 वां राज्य बन गया। यहाँ के पहले मुख्य मंत्री यशवंत सिंह परमार थे जो की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता थे। और यहाँ पहले राज्यपाल एस. चक्रवर्ती थे।
भूगोल (Geography)
- क्षेत्रफल के हिसाब से हिमाचल प्रदेश भारत का 18 वां सबसे बड़ा और जनसँख्या के हिसाब से 21 वां सबसे राज्य है।
- हिमाचल प्रदेश को तीन भाग में बाटा गया है पहला भाग कांगरा जिसमे चम्बा जिला, कांगरा और ऊना जिले आते है। उसके बाद दूसरा भाग मंडी जिसमे कुल पाँच जिले आते है। बिलासपुर, हामीरपुर, मंडी, कुल्लू, लाहुल और स्पिटी उसके बाद तीसरा भाग है शिमला जिसमे कुल चार जिले एते है किनौर, शिमला, सिरनौर और सोलान।
- यहाँ का क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा जिला हामीरपुर है। और सबसे बड़ा जिला लाहुल और स्पिटी है। जनसँख्या के हिसाबसे देखा जाए तो लाहुल और स्पिटी जिला सबसे कम आबादी वाला जिला है।
- चेनाब, रावी, ब्यास, सतलज और यमुना यहाँ की पाँच प्रमुख नदियाँ है।
“About Himachal Pradesh in Hindi”
घाटियाँ (Valleys)
- सतलुज घाटी:- यह घाटी सतलुज नदी द्वारा बनाई गई किनोर से बीसलपुर तक लंबी घाटी है। यह घाटी बहावलपुर के पास स्थित है। यहाँ के प्रसिद्ध और लोकप्रिय जग़ह कमरू किला, ल्यों, चितकुल गाँव है।
- सोलंग घाटी:- यह घाटी बुरवा शहर के पास है। यहाँ के प्रसिद्ध और लोकप्रिय जग़ह देव टिब्बा, कोठी, हमपा दर्रा है।
- स्पीति घाटी:- यह घाटी मारेंगो रंगारिग के पास है। यहाँ के प्रसिद्ध और लोकप्रिय जग़ह प्रमुख मठ, तबो मठ, सूरज ताल है।
- किन्नौर घाटी:- यह घाटी किन्नौर शहर के पास है। यहाँ के प्रसिद्ध और लोकप्रिय जग़ह कल्पा, रिब्बा, कोठी, नाको और मूरंग है।
- पार्वती घाटी:- यह घाटी कुल्लू जिला में स्थित है। यहाँ के प्रसिद्ध और लोकप्रिय जग़ह चोझ पुल, संसद चौक, जमदग्नि ऋषि मंदिर है।
- कुल्लू घाटी:- यह घाटी हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिला में स्थित है। यहाँ के प्रसिद्ध और लोकप्रिय जग़ह पंडोह डैम, बिजली महादेव मंदिर, भृगु झील, दोस्ती चोटी, मणिकरण है।
- कांगड़ा घाटी:- यह घाटी भागपुर के पास स्थित है। यहा की लोकप्रिय जगह मैकलोडगंज और धर्मशाला है।
- सांगला घाटी:- यह घाटी सांगला में स्थित है। यहाँ के प्रसिद्ध और लोकप्रिय जग़ह बसपा व्हॅली नदी, कामरू किल्ला, श्री बद्री विशाल जी मंदिर है।
हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान (National Park of Himachal Pradesh)

- इंदरकिल्ला राष्ट्रीय उद्यान:- यह राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश में के कुल्लू ज़िले में २०१० में स्थापित किया गया है। यह उद्यान 104 वर्ग किमी क्षेत्र में फ़ैला हुआ है।
- खिरगंगा राष्ट्रीय उद्यान:– यह राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में २०१० में स्थापित किया गया है। यह उद्यान 710 वर्ग किमी क्षेत्र में फ़ैला हुआ है।
- पिन व्हॅली राष्ट्रीय उद्यान:- यह राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश काझा शहर के पास स्थित है। इसे 1949 में एक उद्यान घोषित किया गया था।
- सिंबलबारा राष्ट्रीय उद्यान:- यह राष्ट्रीय उद्यान एक दिवस घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जग़ह है। इसे 2010 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
“About Himachal Pradesh in Hindi”
प्रमुख बांध (Dams)

- भाखड़ा बांध:- यह बांध हिमाचल प्रदेश में बीसलपुर जिले में भाकड़ा शहर के पास सतलज नदी पर एक गुरुत्वाकर्षण बांध है। इस की ऊचाई 226 मीटर है। यह हिमाचल प्रदेश का एक महत्वपूर्ण बांध है।
- पंडोह बांध:- यह बांध हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में ब्यास नदी पर स्थित है। इस की ऊचाई 75 मीटर है। यह हिमाचल प्रदेश का एक महत्वपूर्ण बांध है। इस बांध का काम 1977 में पूरा हुआ था।
- नाथपा झाकरी बांध:-यह बांध हिमाचल प्रदेश के सतलज नदी पर स्थित है। इस की ऊचाई 68 मीटर है इस का काम 1983 में शुरू किया था और 2004 में पूरा हुआ था।
- चमेरा बांध:- हिमाचल प्रदेश के रावी नदी पर चंबा ज़िले में स्थित है। इस की ऊचाई 226 मीटर है। इसे 1997 में खोला गया था।
- गोविंद सागर जलाशय:- यह जलाशय ऊना और बिलासपुर जिलों में स्थित है। इस की लंबाई 90 मीटर है। यह 170 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
पर्यटन स्थल (Himachal Pradesh Tourism)
- शिमला:- यहाँ की राजधानी होने के साथ यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। जिसे ब्रिटिश भारत की समर राजधानी भी कहाँ जाता था।
- बीर बिलिंग:- यह पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश के कांगरा जिले में है। यह दुनिया का दूसरा सबसे उच्चा पैराग्लाइडिंग स्थल है।
- मनाली:- यह पर्यटन स्थल राज्य के कुल्लू जिले में है। यह राज्य का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है।
- स्पिटी घाटी:- यह घाटी राज्य का सबसे बड़ा जिला स्पिटी जिला में है।
- धर्मशाला:- यह कांगरा जिले में है। यहाँ पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन क्रिकेट मैदान है यहाँ पर इंटरनेशनल क्रिकेट मैच और आईपीएल मैच होते है। यह बहुत ही सुंदर स्थल है।
प्रमुख व्यक्ति (Famous Person)

- अनुपम खेर:- भारतीय फिल्म अभिनेता और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष है। जिनका जन्म शिमला में 7 मार्च 1955 में हुआ था।
- प्रिति ज़िंटा:- भारतीय फिल्म अभिनेत्री जिनका जन्म शिमला में 31 जनवरी 1975 में हुआ था।
- कंगना रनौत:- भारतीय फिल्म अभिनेत्री और फिल्म निर्माता है। जिनका जन्म 23 मार्च 1987 में भामला में हुआ था।
- टिस्का चोपड़ा:- भारतीय फिल्म अभिनेत्री, लेखक और फिल्म निर्माता है। जिनका जन्म 1 नवंबर 1973 में कसवली में हुआ था।
- द ग्रेट खली:- दिलीप सिंह राणा जिसे द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता है। जो पहलवान, प्रमोटर, मॉडल और अभिनेता है। जिन्हे WWE में हम देखते है उनका जन्म २७ अगस्त 1972 में धिराइना में हुआ था।
आश्यर्चजनक तथ्य (Amazing Facts)
- हिमाचल प्रदेश का 65% भाग जंगल से भरा हुआ है।
- जम्मू कश्मीर के बाद यह दूसरा ऐसा राज्य है। जिसकी राजधानियाँ दो है, गर्मी के दौरान शिमला और सर्दी के दौरान धर्मशाला
- इस राज्य की ख़जर जग़ह सुंदर होने के कारन इसे मिनी स्विट्जरलैंड कहाँ जाता है।
- भारत का यह दूसरा राज्य है। जहाँ भस्टाचार की मात्रा बहुत ही कम है।
- जम्मू कश्मीर के बाद यह दूसरा भारत का सबसे ज़्यादा सेब उत्पादक राज्य है।
- 2011 के अनुसार यह भारत का 11 वा शिक्षित राज्य है।
- यहाँ के 95% लोग हिंदू धर्म का पालन करते है।
- राज्य की समर राजधानी शिमला शहर अपने बोर्डिंग स्कूलों के लिए पुरे भारत में जाना जाता है। और यहाँ के कुछ स्कुल भारत के सबसे पुराने स्कुल में आते है।
यह भी पढ़े
उम्मीद करता हूँ की आपको About Himachal Pradesh in hindi यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर पसंद आया है, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर किजीए और हमें कमेंटकरके बताईए की आपको यह आर्टिकल कैसा लगा धन्यवाद।
- किन्नौर घाटी किस शहर के पास स्थित है? (Comment your Answer)
- Reo Purgyil की उचाई कितनी है? (Comment your Answer)